बिहार में कचरा एकत्रित कर बनेगी बिजली

राज्य में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत लोक निजी भागीदारी मोड के तहत पटना क्लस्टर में 514 करोड़ 59 लाख रुपये का निवेश होगा। पटना के रामचक बैरिया में प्लांट लगाया जाएगा, जिसमें वैज्ञानिक तरीके से कचरा का निस्तारण किया जाएगा। यहां 13 नगर निकायों पटना, दानापुर, फतुहा, खगौल, फुलवारीशरीफ, संपतचक, मनेर, मसौढ़ी, बिहटा, बख्तियारपुर, नौबतपुर, पुनपुन और खुशरूपुर के अपशिष्टों को एकत्र करके बैरिया स्थित प्लांट लाया जाएगा। यहां 1 हजार 600 टन प्रतिदिन कचरा का प्रसंस्करण एवं निस्तारण किया जाएगा। ठोस अपशिष्ट से 15 मेगावाट ऊर्जा संयंत्र की स्थापना होगी।
इसके अलावा 100 टन प्रतिदिन के बॉयो-मिथनेशन संयंत्र की स्थापना होगी। 50 टन प्रतिदिन के एमआरएफ संयंत्र की स्थापना की जाएगी। 700 टन प्रतिदिन कम्पोस्ट प्लांट संयंत्र की स्थापना, 325 टन प्रतिदिन सैनेटरी लैंडफिल सुविधाओं का विकास और 250 टन प्रतिदिन एमआरएफ सह आरडीएफ संयंत्र की स्थापना की जाएगी। इन संयंत्रों में वैज्ञानिक तरीकों से कचरे का प्रसंस्करण और निस्तारण किया जाएगा। इससे शहर को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। इससे पर्यावरण में भी सुधार होगा।

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

Thu Aug 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज वैशाली जिला का राघोपुर दियारा, पटना जिला के काला दियारा, रूपस महाजी, रामनगर, कसहा दियारा तथा मोकामा, बाढ़ एवं फतुहा का टाल क्षेत्र तथा बेगूसराय और मुंगेर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया गया ।मुख्यमंत्री नीतीश […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें