नवादा फैमिली रेस्टोरेंट में आधी रात को तोड़फोड़ और लूटपाट

नवादा : रजौली थाना पटना-रांची एनएच-20 किनारे सिमर कॉल स्थित “मुंबई फ्लेवर एसी फैमिली रेस्टोरेंट” में मंगलवार की देर रात चार से पांच बदमाशों द्वारा जमकर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है.इस घटना में होटल संचालक ने करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है,होटल संचालक सुधीर कुमार यादव ने बताया कि सफी गांव निवासी लालजीत प्रसाद के पुत्र कमलेश यादव, जो पहले होटल में कुक का काम करता था, अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो वाहन से होटल पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया.संचालक के अनुसार बदमाशों ने होटल में रखे फर्नीचर, काउंटर, कांच व अन्य सामान को तोड़ दिया. साथ ही गल्ले में रखे नकद रुपये भी लेकर फरार हो गए.

Next Post

सीतामढ़ी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म

Wed May 13 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email सीतामढ़ी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आते ही आक्रोशित लोगों ने आगजनी और हंगामा करने लगे है यह खबर सीतामढ़ी शहर के भवदेपुर इलाके से आ रही है जहां 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें