
औरंगाबाद : हसपुरा थानाके खुटहन गांव में चाचा ने अपने ही तीन मासूम भतीजे-भतीजी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी है.इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.मृत बच्चों की पहचान अनीश कुमार (10 वर्ष), आयुष कुमार (7 वर्ष) और अनुष्का कुमारी (5 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपी चाचा अमंत पाल ने घर में घुसते ही तेज आवाज में गाना बजा दिया और फिर कटर मशीन से एक-एक कर तीनों बच्चों का गला रेत दिया.घटना के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की और अपना गला काट लिया.उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से पटना रेफर कर दिया गया है.घटना के समय बच्चों के पिता घर पर नहीं थे, वे ट्रेन में पैंट्री कार में काम करते हैं.फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है .

