PLFI नक्सल संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

नवादा के रजौली थानाके हरदिया गांव से एसटीएफ और पुलिस बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए PLFI नक्सल संगठन के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है.उनके साथ ही दो रायफल,20 कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ कई प्रतिबंधित सामग्रियों मरामद हुए है .थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने कहा कि रजौली थाना में नक्सल गतिविधियों को लेकर गुप्त सूचना मिल रही थी. गुप्त सूचना के आलोक में एसटीएफ और पुलिस बलों के सहयोग से संयुक्त छापेमारी की गई.छापेमारी के दौरान PLFI नक्सल संगठन के दो सदस्यों हरदिया गांव निवासी स्व. रामेश्वर राजवंशी के पुत्र दयानंद राजवंशी उर्फ गुर्जर उर्फ पप्पू एवं सादो राजवंशी के पुत्र मिथलेश राजवंशी को गिरफ्तार किया गया है.थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों के निशानदेही पर हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम के समीप जंगली क्षेत्र भानेखाप से भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है.

Next Post

बिहार दिवस में दिखेगी इकोटूरिज्म की झलक

Sun Mar 22 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email इस बार के बिहार दिवस में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उदेश्य से बेहद खास है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से खास तरह के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इस स्टॉल को खासतौर से जंगल थीम पर […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें