
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजद के वरिष्ठ नेता बागी कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए तेजस्वी यादव राजद प्रदेश कार्यालय पहुंचे.तेजस्वी यादव ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.इस दौरान राजद के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किया.नेता प्रतिपक्ष ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि बागी कुमार वर्मा का राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.

