
बोधगया प्रखंड के बसाढ़ी पंचायत के कई गांवों में नदी का पानी घुसने से हालात बिगड़ते जा रही हैं. अब मांझी समाज के लोगों के घरों में भी पानी पहुंचने लगा है. ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले साल डीएम ने बांध को आगे बढ़ाने के लिए एवं बतसपुर के पास के बांध बनाने का वादा किया था, लेकिन एक साल बाद भी कोई कार्य शुरू नहीं हुआ और ना ही सिलौंजा बांध पर बने चैक डैम्प को ही बंद किया. जिसके कारण पइन के रास्ते से गांव में पानी घुसने लगा है. अब लोग प्रशासन की निष्क्रियता से नाराज़ हैं. ग्रमीनों ने बताया कि बतासपुर, छाछ व मोराटाल जैसे गांवों के सैकड़ो एकड़ खेतो में पानी भरने से खेत में लगी सब्जी व फसल प्रभावित हुई है. गांव के सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा है. गुरुवार सुबह से ग्रामीणों ने सिलौंजा-बतसपुर पुल को घंटों जाम रखा.

