
पटना स्थित AIIMS के रेजिडेंट चिकित्सकों द्वारा शिवहर विधायक चेतन आनंद के कथित दुर्व्यवहार के विरोध में 10 दिन से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस ले ली गई है .रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कहा कि व्यापक जनहित और मरीजों की देखभाल के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी को देखते हुए आज से हमारी हड़ताल तत्काल प्रभाव से स्थगित कर रहे है .रेजिडेंट डॉक्टर के साथ कथित तौर पर मारपीट करने वाले चेतन आनंद और उनके सुरक्षा गार्ड के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उन्होंने कहा कि हड़ताल को स्थगित करने का यह मतलब कतई नहीं है कि हम अपनी मांगों से पीछे हट गए हैं.यह एक जनहित में एक जिम्मेदार कदम उठाया है.

