प्रधानमंत्री द्वारा 5,900 करोड़ की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन,कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री

सीवान जिला के पचरुखी प्रखण्ड के जसौली खर्ग में प्रधानमंत्री द्वारा 5,900 करोड़ रूपये से अधिक की आवास, शहरी विकास, जल शक्ति, विद्युत और रेल से जुड़ी 28 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के विकास के लिये किये गये कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत की उपलब्धियों की चर्चा विदेश में हो रही है, इसमें बिहार का भी बड़ा योगदान है।

जनसभा को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सीवान पधारे हैं। आज के इस अवसर पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं। बिहार के माननीय राज्यपाल, केंद्रीय मंत्रीगण, उपमुख्यमंत्रीगण और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। आज 22 नगर विकास की परियोजनाओं, 6 सड़क परियोजनाओं और एक रेल परियोजना का उ‌द्घाटन एवं शिलान्यास किया जा रहा है जिसकी कुल लागत 5,918 हजार करोड़ रुपये है। दो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है एवं एक इंजन के निर्यात का शुभारंभ किया जा रहा है। कुल मिलाकर इन 32 योजनाओं से बिहार को काफी फायदा होनेवाला है। इसके लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से नमन करता हूं और उनको बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर, 2005 को एन०डी०ए० की जो सरकारी बनी थी उसमें जदयू के साथ भाजपा भी थी। हमलोग मिलकर बिहार का विकास कर रहे हैं। हमलोगों से पहले जो सरकार थी उसने कोई काम नहीं किया था लेकिन आजकल अनाप-शनाप प्रचार-प्रसार करता है। पहले क्या हाल था, शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकल पाता था। उनलोगों के समय में राज्य की बहुत बुरी हालत थी। आज इतनी बड़ी संख्या में आपसब यहां आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को सुनने के लिए पधारे हैं। इतनी बड़ी संख्या में लड़की-लड़का और महिला-पुरूष पहुंचे हैं, हम सबका अभिनंदन करते हैं। पहले की सरकार में महिलाओं के विकास के लिए कोई काम नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया। राज्य में बड़े पैमाने पर पुल-पुलियों का निर्माण हुआ। सात निश्चय के अंतर्गत हर घर बिजली, हर घर पानी और हर घर शौचालय के साथ ही टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया गया। युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी और रोजगार दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जगहों पर जाकर विकास कार्यों को देखा। इसके बाद 430 नयी योजनाओं के लिए पांच हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। हर जिले में विकास का काम शुरू कर दिया गया है। सीवान, गोपालगंज और सारण जिले में कई विकास परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बहुत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जुलाई जुलाई 2024 के बजट में केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की है। इसके बाद फरवरी, 2025 के केन्द्रीय बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की गई है। ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के आयोजन का जिम्मा पहले 6 राज्यों को मिल चुका था लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने बिहार को यह जिम्मा दिया, जो गौरव की बात है। केंद्र की सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है जिसके लिए हम प्रधानमंत्री जी को नमन करते हैं।

हम इनसब कामों के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं और उनको धन्यवाद देते हैं। माननीय राज्यपाल को बधाई देता हूं। केंद्रीय मंत्रीगण, उपमुख्यमंत्रीगण और अन्य उपस्थित सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं। मैं आपसब लोगों को बधाई देता हूं। राज्य सरकार तो विकास का काम कर ही रही है साथ ही केंद्र सरकार ने जितना राज्यों के लिए विकास कार्य शुरू किया है उससे बिहार बहुत आगे बढ़ेगा, अब कोई पीछे नहीं रहेगा। इसे आपलोग भूलियेगा नहीं। हम आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं और उनको बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। अंत में इस कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री जी का पुनः अभिनंदन करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं। यहां उपस्थित सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं।कार्यक्रम की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री खुली जीप में बीच पंडाल से होते हुये गुजरे और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।

Next Post

किशनगंज : ससुर और देवर ने की थी मां-बेटी की हत्या

Fri Jun 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email किशनगंज : मानवता और रिश्ते का बेरहमी से कत्ल किया गया गौरतलब है कि पोठिया थाना क्षेत्र के तैयबपुर के तेलीबस्ती गांव में बुधवार की रात 23 वर्षीय महिला अंसारी बेगम और उनकी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी राहत प्रवीन की हत्या की घटना का […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें