
मोतिहारीं : जदयू के प्रदेश प्रवक्ता हेमराज राम ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जैसे ही कैबिनेट से जातीय जनगणना कराने की घोषणा की गई वैसे ही विपक्षी दलों द्वारा क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है . इसको लेकर बिहार में तेजस्वी यादव अलग जश्न मना रहे है तो कांग्रेस अलग जश्न मनाने में जुटी है . हेमराज ने तेजस्वी यादव पर सवाल दागते हुए कहा कि 2011 में देश में कांग्रेस की सरकार थी और लालू यादव किंग मेकर की भूमिका निभा रहे थे तो आखिर उस समय यह जातीय जनगणना क्यों नहीं कराया गया .ये लोग बिहार को सिर्फ लुटने का काम किया है और अपनी सम्पति अर्जित करना .

