
औरंगाबाद : मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित बादम के जंगल में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती.आज वहां पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है.ड्रोन के माध्यम से चिन्हित कर करीब 15 एकड़ में लगी अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया .यह संयुक्त कार्रवाई वन विभाग, उत्पाद विभाग और सीआरपीएफ की टीम द्वारा अंजाम दी गई.अफीम की खेती रानीकोला, खोडिलवा वर, बंदर झूला और नरचुआ जैसे दुर्गम इलाकों में की जा रही थी, जिसे नष्ट कर किया गया.वनपाल रौनक कुमार ने बताया कि यह अभियान डीएफओ रुचि सिंह के निर्देश पर उनके नेतृत्व में किया गया .उन्होंने जानकारी दी कि ड्रोन सर्वे के दौरान दुधवा पानी और नोनवा डीह में भी अफीम की खेती चिन्हित की गई है और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

