नीतीश कुमार चुने गए NDA विधायक दल के नेता

बिहार के इतिहास में और दुनिया के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि हमारे प्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी 10वीं बार शपथ लेंगे.आज शाम अमित शाह और नड्डा साहब का आगमन है कल प्रधानमंत्री का आगमन होगा.सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उप नेता बनाया गया है इस पर राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि अच्छी बात है लोकप्रिय नेता है और यह स्वीकार करना चाहिए बाकी हम सब लोगों को बधाई देते हैं.नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. विधान भवन में एनडीए के सभी 202 विधायकों की बैठक हुई. बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया.एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद नीतीश कुमार का काफिला सीएम आवास पहुंच गया है. थोड़ी देर में राजभवन जाएंगे जहां राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौपेंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. नीतीश कुमार कल सुबह 11.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे.

Next Post

बिहार में बहार है नीतीश कुमार है,रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के CM बने

Thu Nov 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email आज पटना के गाँधी मैदान में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार 10 वीं बार शपथ लिए हैं. भाजपा कोटे से 14, जेडीयू से 8,लोजपा(रा) से 2, रालोमो 1 और हम से 1 को मंत्री बनाया गया है. पिछली कैबिनेट में भाजपा ने मंगल […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें