
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे औऱ जेडीयू नेता निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा 3 मई से वाल्मीकिनगर से प्रस्तावित है। पिता नीतीश कुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए निशांत अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे हैं। लिहाजा वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद सुनील कुमार के नेतृत्व में प्रखंडवार जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है । इस दौरान JDU जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह की मौजूदगी में निशांत कुमार की चंपारण यात्रा को सफल बनाने के लिए बगहा में रणनीति बनाई गई और उनके भव्य स्वागत का भी निर्णय लिया गया है । यहीं वज़ह है की हर प्रखंड में तैयारी औऱ स्वागत को लेकर बैठकों का दौर जारी है।
जबकि वाल्मीकिनगर में पूर्व JDU विधायक रिंकू सिंह नें कमान संभाल रखा है। JDU सांसद सुनील कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है । हर तबके औऱ हऱ समुदाय से नीतीश कुमार का जुड़ाव रहा है लिहाजा अब उनके राज्यसभा जाने के बाद, पार्टी कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। क्योंकि निशांत पार्टी के नेता हैं जिनमें JDU समेत बिहार का भविष्य देखा जा रहा है। बता दें की JDU प्रवक्ता औऱ वरिय नेता रिंकू सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्त्ता बेहद उत्साहित हैं। क्योंकि 3 मई को निशांत कुमार चंपारण दौरे पर रहेंगे, जिसकी शुरुआत बगहा से होने जा रहीं है जबकि प्रवास वाल्मीकिनगर में होगी और भितिहरवा सहित वाल्मीकिनगर का निशांत दौरा भी करेंगे जिसमें उनके साथ कई वरिय नेता औऱ एमपी विधायक समेत एमएलसी भीष्म सहनी शामिल रहेंगें ।

