नरेंद्र मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं-तेजस्वी यादव

किशनगंज तेजस्वी यादव ने कहा कि हम अपने हेलीकॉप्टर को भी ट्रैक्टर बना दिए हैं. मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं, झूठ बोलने के डिस्ट्रीब्यूटर हैं. उन्होंने कहा कि यहाँ की अभी सरकार दिल्ली से चल रही है.यह चुनाव बिहार को बनाने का चुनाव है. जो 20 साल में नहीं हुआ है , वह हम 20 महीने में करके दिखाएंगे.अगर मौका मिलेगा तो जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, वहां से एक लोगो को सरकारी नौकरी देंगे. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो मकर संक्रांति में माता-बहनों के खाते में तीस हजार रुपये जाएंगे.

उन्होंने कहा कि लालू जी ने आडवाणी जी को गिरफ्तार किया था. उन्होंने कहा कि लालू यादव जी जब पाकिस्तान गए थे, तब लोगों ने कहा था कि अगर लालू जी पाकिस्तान से चुनाव लड़ते तो वहां से भी जीत जाते. हमें एक बात समझने की जरूरत है कि सब लोग एकजुट रहें और अपनी संविधान की रक्षा करनी है . इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है. हमारे चाचा की कुर्सी पर भी खतरा है, क्योंकि इस बार गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जो विधायक होंगे, वही मुख्यमंत्री बनाएंगे. इस बार NDA नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देगी.

Next Post

भ्रष्टाचार और जंगलराज की पुनरावृत्ति नही होने देगी यहाँ कि जनता -चिराग

Sat Nov 8 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नवादा : रजौली विधानसभा के अमावा में चिराग पासवान ने nda के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की .चिराग पासवान ने कहा कि यह चुनाव पूरे बिहारवासियों के लिए स्वर्णिम काल है यह चुनाव में दो तरह के विचारधारा के बीच की लड़ाई है […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें