
नित्यानंद राय ने एग्जिट पोल के रुझान पर कहा कि जनता NDA सरकार बनाने जा रही है .वही एग्जिट पोल में दिखाया जा रहा है. मुझे लग रहा है कि उससे भी ज्यादा NDA के पक्ष में सीट आएंगी. दो तिहाई बहुमत से भी ज्यादा सिटे लेकर के NDA सरकार बनाएगी. बिहार में प्रधानमंत्री के नाम और काम का असर है और बिहार के मुख्यमंत्री के सुशासन की लहर है . NDA की सरकार भारी बहुमत के साथ बनेगी.एग्जिट पोल के आकड़ो पर विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है इस पर नित्यानंद राय ने कहा कि दिल उनका मान रहा है लेकिन वह नहीं मान रहे हैं. अब एक-दो दिन की बात है मान जाएंगे जनता उनको समझा दिया है समझ गए हैं उनका सुपरा साफ होने वाला है.

