मुख्यमंत्री से बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा के 04 प्रशिक्षु अधिकारियों- श्री हिमांशु द्विवेदी, श्री प्रिंस कुमार सिंह, श्री रविन्दर कुमार वर्मा एवं श्री योगेश बोरकर ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। आपलोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आपलोगों की पोस्टिंग होगी। बिहार में हरित आवरण पहले मात्र 9 प्रतिशत था। राज्य सरकार ने अपने प्रयासों से इसे बढ़ाकर 17 प्रतिशत तक पहुँचाया है। हरित आवरण को बढ़ाने में आप सभी अधिकारी सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से बिहार में वर्षापात कम हो रहा है इसलिये जल संचयन पर जोर देने की आवश्यकता है ताकि आने वाले समय में ग्राउण्ड वाटर लेवल को संतुलित रखा जा सके। शहरों में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने हेतु लोगों में जागरूकता फैलाना आवश्यक है। आप सभी संवेदनशीलता, ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुये राज्य एवं देश की तरक्की में अपना योगदान दें। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

Next Post

पूरक पोषाहार योजना के तहत जनवरी में 45 लाख से अधिक लाभुकों को टीएचआर वितरण

Sat Apr 4 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email राज्य में पूरक पोषाहार योजना के तहत टेक होम राशन(टीएचआर) का वितरण किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आईसीडीएस निदेशालय के स्तर से संचालित के 1 लाख 15 हजार 64 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टीएचआर का वितरण किया जा रहा है। इन […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें