
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार अपने निर्वाचन के बाद पहली बार तीन दिवसीय दौरे पर अपने गृह जिला जहानाबाद पहुँचे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया.जहानाबाद परिसदन, मखदुमपुर बाजार और बेलागंज में कार्यकर्ताओं व कारोबारियों ने उनका स्वागत किया. गया में रामशिला मोड़ से सर्किट हाउस तक विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और अभिनंदन किया गया.डॉ. प्रेम कुमार ने आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान लोकतांत्रिक मूल्यों और विधानसभा की गरिमा का सम्मान है.

