राशन अभिलेखों का हुआ डिजिटलीकरण

बिहार सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राशन अभिलेखों का डिजिटलीकरण एवं आधुनिकीकरण किए जाने से अब राशन कार्ड धारियों के अभिलेखों का रख-रखाव पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से किया जाएगा। इससे लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा विभागीय नियंत्रण व्यवस्था और मजबूत बनेगी।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की इस पहल से जहां भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर रोक लगेगी, वहीं उपभोक्ताओं के अधिकार और अधिक सुरक्षित होंगे।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों की नई कार्यावधि
विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य भर की सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानें अब सप्ताह में हर सोमवार बंद रहेंगी। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय पर्व एवं प्रमुख त्यौहारों के अवसर पर भी दुकानें बंद रहेंगी।

इन विशेष अवसरों पर दुकानों के बंद रहने की अनुमति होगी –
15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)
26 जनवरी (गणतंत्र दिवस)
2 अक्टूबर (गांधी जयंती)
होली
छठ पूजा
दुर्गा पूजा (नवमी एवं दशमी) एवं
ईद
शेष सभी दिनों में निर्धारित समय पर सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों का संचालन सुनिश्चित किया जाएग।

Next Post

गिनी की पटरियों पर दौड़ने के लिए मढ़ौरा कारखाने से रेल इंजन रवाना

Mon Aug 25 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email राज्य के मढ़ौरा में मौजूद रेल इंजन कारखाना ने नई इबारत लिख दी है। यहां तैयार हो रहा इंजन अफ्रीकी देश गिनी की पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है। चार इंजन की पहली खेप वहां के लिए रवाना हो गई है। मेक इन […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें