
बाढ मोकामा प्रखंड के कसहा दियारा के सीतापुर गांव में एक अपराधी को हथियार के साथ मरांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अपराधी के पास से कट्टा और खोखा भी बरामद हुआ है. बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्णा ने कहा कि सोमवार की रात्रि सीतापुर में एक बदमाश के हंगामे और ग्रामीणों से पिटाई की सूचना मिली थी .मरांची थानाध्यक्ष अवधेश कुमार अपने जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों से झगड़ा कर रहा अपराधी पुलिस को देखते ही भागने लगा.भाग रहे अपराधी अमरजीत कुमार को मरांची पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया.गिरफ्तार अपराधी अमरजीत कुमार की तलाशी में एक देसी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया है.

