
चिराग पासवान ने कहा कि आज जिस आत्मविश्वास के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित से हर देशवासी के मन में नई ऊर्जा और गर्व का भाव जगाया है. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में हर महत्वपूर्ण और ज्वलंत विषय पर विस्तार से भारत का पक्ष रखा. उन्होंने विकास, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी अपनाने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया है .प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में हर ज्वलंत विषयों पर विस्तृत तौर से भारत के पक्ष को रखने का काम किया है.उनका यह आह्वान कि अब समय आ गया है कि पूर्णता स्वदेशी को अपनाया जाए, वोकल फॉर लोकल होने की जरूरत है. आने वाले दिनों में जब हम विकसित भारत की कल्पना करते हैं, उसकी नींव आत्मनिर्भरता से शुरु होगी. हर क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा.

