बीमा भारती एक बार फिर विवादों के घेरे में,उनकी सौतन गुड़िया मंडल ने बीमा भारती पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

रुपौली विधानसभा की पूर्व विधायक बीमा भारती पर उनकी सौतन गुड़िया मंडल ने बीमा भारती पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. गुड़िया मंडल ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे बीमा भारती अपने सहयोगियों के साथ भवानीपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या 9 भवन देवी टोला स्थित आवास पर पहुंचीं और थार गाड़ी की चाबी मांगने लगीं.गुड़िया मंडल के अनुसार, चाबी उनके पति अवधेश मंडल के पास थी . यह बात बताने पर बीमा भारती आक्रोशित हो गईं और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगीं.

गुड़िया मंडल ने आरोप लगाया कि बीमा भारती के साथ आए उनके सहयोगी संजय कुमार, पंकज कुमार और बिजली कुमार ने उनका हाथ पकड़ जबरन मोबाइल छीन लिया.इस दौरान मौजूद अशोक शर्मा की पुत्री गुड़िया शर्मा जो कि गुड़िया मंडल की सहयोगी है को भी बीमा भारती ने चप्पल से पीटा और धमकी दी कि अगर वह गुड़िया मंडल के साथ उनके घर में सोई तो जान से मरवा देंगी. इन सब घटना के पीछे रामचंद्र मंडल का हाथ है जो पेशेवर गुंडा है. आवेदन मिलते हीं भवानीपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है. वहीं आवेदन की जानकारी मिलते हीं बीमा भारती भी भागी भागी भवानीपुर थाना पहुंची और सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है .

Next Post

सावन स्पेशल करेलु सोमरी बचपन से रिलीज़ होते ही हुआ वायरल, शिल्पी राज और अनिकेत अनुपम की जोड़ी ने मचाया धमाल

Tue Jul 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सावन के पावन महीने में काँवरिया भक्तों के लिए एक नया भक्ति गीत ‘करेलु सोमरी बचपन से’ लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यह कांवर गीत प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका शिल्पी राज और युवा गायक अनिकेत अनुपम की आवाज़ में है, […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें