
बेगूसराय : गिरिराज सिंह ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को देश का पहला अर्णव नक्सल बताया है. वहीं बंगाल चुनाव में जीत का दावा करते हुए ममता बनर्जी को बोरियां बिस्तर समेत लेने की नसीहत दी है साथ ही कहा कि बंगाल से बांग्लादेशी घुसपैठियों को मारपीट कर भगाया जाएगा. गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अर्बन नक्सल की भूमिका में हैं, उनको मीठा मीठा गटगट, तीता तीता थूथू , अगर उनके पक्ष में फैसला आ जाए तो कोर्ट निष्पक्ष है, विपक्ष में आ जाए तो कोर्ट पक्षपात किया, ये देश का पहला अर्बन नक्सल है. ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी है, अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कुछ-कुछ बोल रही है और बोरिया बिस्तर समेट ले और अब बंगाल बांग्लादेश नहीं बनेगा, सारे बांग्लादेशी घुसपैठियों को मार-पीट के भगाया जाए.

