
पटना पुलिस की कार्रवाई सोशल मीडिया पर हथियार लहराना और वीडियो अपलोड करना युवक को पर भारी महंगा पड़ा.टी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप ने की बड़ी करवाई पर अवैध आग्नेयास्त्र का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार.SocialMediaCell द्वारा SocialMediaMonitoring के क्रम में एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें एक युवक हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो में 4-5 अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे.मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में मनेर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में व्यक्ति की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया.आसूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इस्लाम निवासी के रूप में की गई.पहचान स्थापित होने के उपरांत युवक की त्वरित गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा छापेमारी कर उक्त युवक को 01 देशी कट्टा एवं 05 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया.

