स्वस्थ जीवन का आधार स्वच्छता है – राम कृपाल यादव

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता की अध्यक्षता में गांधी मैदान स्थित नेताजी सुभाष पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव भी शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। इसी क्रम में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में गांधी मैदान के दक्षिणी छोर पर स्थित नेताजी सुभाष पार्क में विधानसभा के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्क और नेताजी की प्रतिमा की धुलाई और सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर स्वच्छता का संदेश दिया है जिसके परिणामस्वरूप पूरे देश में जागरूकता आई है। स्वच्छता स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी ने लगातार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है और उन्हीं की प्रेरणा से स्वच्छता का यह अभियान यहां चलाया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करती है, भाजपा कार्यकर्ताओं का यह अभियान उत्साहवर्धक है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां गंगा पर बने पुलों का नामकरण महात्मा गांधी, राजेंद्र बाबू, जेपी सरीखे नेताओं के नाम पर है वहीं अब उसी श्रेणी में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी नीतीश सेतु के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।

इस अभियान में मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रभारी सुनील भारती टिंकू, अजीत लाली, संजय मेयर, राजेश श्रीवास्तव, विमल कश्यप, सूरज, बांकीपुर उपचुनाव के उपविजेता नीरज सिन्हा, रीता जैन, पिंकी यादव, धर्मशीला शर्मा, शैलेन्द्र यादव, संतोष यादव, संजीव सन्नी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

आनंद मोहन मामले पर परिवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Sat Nov 28 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email शिवहर विधायक चेतन आनंद और सांसद लवली आनंद ने पटना में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आनंद मोहन खुद मौजूद रहे। चेतन आनंद ने जजमेंट पर 5 कानूनी सवाल उठाए तो वहीं लवली आनंद ने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें