प्रयागराज में सड़क सुरक्षा नियमों में भारी सख्ती, अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस होगा सस्पेंड

प्रयागराज प्रशासन ने यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को संगम सभागार में जिलाधिकारी (DM) मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में ‘जिला सड़क सुरक्षा समिति’ की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अब अगर कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाता है, या ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करता है, तो उसका सिर्फ चालान नहीं कटेगा, बल्कि सीधा ड्राइविंग लाइसेंस (DL) निलंबित (Suspend) कर दिया जाएगा।इसके अतिरिक्त, शहर को जाम से मुक्त करने के लिए भी बड़े फैसले लिए गए हैं। मैरिज हॉल, स्कूल और अस्पतालों में अगर पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है, तो उन्हें प्रशासन की तरफ से नोटिस भेजा जाएगा। शहर के अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों जैसे चौक, घंटाघर, सिविल लाइंस और लल्ला चुंगी में जाम से निजात पाने के लिए टेंपो-टैक्सी यूनियन और स्थानीय वेंडर्स के साथ मिलकर एक नई कार्ययोजना तैयार की गई है। वालंटियर्स की मदद से इस नई व्यवस्था को 1 जून से पूरी सख्ती के साथ जमीन पर लागू कर दिया जाएगा।

Next Post

बिहार बनेगा ए०आई० हब, राज्य सरकार जल्द लायेगी ए०आई० पॉलिसी - मुख्यमंत्री

Sat May 23 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा स्टेडियम में ‘बिहार ए०आई० समिट-2026’ का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करता हूं और आयोजकों […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें