
प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के बीच मारपीट के बाद हंगामा बढ़ गया। विरोध में डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया। रजिस्ट्रेशन काउंटर, ट्रामा सेंटर, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी सेवाएं ठप रहीं। ओपीडी में डॉक्टर मौजूद रहे, लेकिन मरीज नहीं पहुंचे। आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित रहीं। वहीं मरीजों ने डॉक्टरों और कर्मचारियों पर पिटाई का आरोप लगाया है

