NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु ब्रीफिंग आयोजित

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित National Eligibility Cum Entrance Test (UG)-2026 परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान द्वारा केन्द्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग दी गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि NEET (UG)-2026 परीक्षा दिनांक 03.05.2026 को अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक नवादा जिले के 05 परीक्षा केन्द्रों—सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, नवादा; कन्हाई इंटर स्कूल, नवादा; प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल, नवादा; कन्हाई लाल साहु कॉलेज, नवादा एवं बुमेन आईटीआई, नवादा—पर आयोजित की जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने का समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार अपराह्न 01:30 बजे बंद कर दिया जाएगा तथा परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे प्रारंभ होगी। किसी भी परिस्थिति में निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक केन्द्र पर पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड की स्वच्छ प्रति, दो पोस्टकार्ड साइज एवं पासपोर्ट साइज का फ़ोटो, एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/राशन कार्ड/विद्यार्थी पहचान पत्र) एवं पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर एवं ब्लेड आदि प्रतिबंधित रहेंगे।

परीक्षा के सफल संचालन हेतु समाहरणालय, नवादा में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों की सतत निगरानी की जाएगी। साथ ही अग्निशमन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन, नवादा को चिकित्सकों एवं जीवन रक्षक दवाओं सहित एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, नवादा को सभी परीक्षा केन्द्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, नवादा को परीक्षा के दिन शहरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी (नवादा सदर),गोपनीय शाखा प्रभारी,डीएसपी मुख्यालय, , स्थापना प्रभारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी केन्द्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी उपस्थित थे

Next Post

गयाजी में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर बनेगा- मुख्यमंत्री

Sat May 2 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बोधगया मठ परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी सह सांस्कृतिक संचेतना कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारतीय परंपरा में धार्मिक समन्वय विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें