
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की है .मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले है . यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें बिहार के विकास, सुशासन और आगामी राजनीतिक दिशा को लेकर चर्चा की गई.सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक संवाद से राज्य की राजनीति में नए संकेत मिल रहे हैं.सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के हित सर्वोपरि हैं और सभी को मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करना चाहिए.वहीं, नीतीश कुमार ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

