
मधेपुरा : पुरैनी थाना पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस स्मैक तस्करों को पकड़ने के बाद पैसे ले कर उन्हें छोड़ देती है, जिससे इलाके में नशे का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है. कल 5 बजे कमांडो दस्ते ने पुतन की पत्नी शालू कुमारी को स्मैक के साथ पकड़ा था, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पैसे लेकर उसे को छोड़ दिया गया . पुलिस के जाने के बाद नाराज़ ग्रामीणों ने कमांडो दस्ते के जवानों को रोक लिया और जमकर हंगामा किया. लोगों का आरोप है कि पुलिस की सहयोगी भूमिका के कारण तस्करों का मनोबल बढ़ रहा है और गांव में चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाएं भी बढ़ गई हैं.ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच नहीं हुई, तो वे मुख्यमंत्री को आवेदन देकर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे.

