
BJP नेता विजय कुमार मांझी ने कहा कि बजट सत्र के दौरान 12 मार्च को संसद भवन के मकर द्वार के बाहर राहुल गांधी सहित कांग्रेस व अन्य विपक्षी सांसदों द्वारा चाय-बिस्कुट के साथ तथाकथित “चाय पार्टी” आयोजित करना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है और उसकी गरिमा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। लोकसभा अध्यक्ष द्वारा मकर द्वार पर किसी भी प्रकार की गतिविधि पर रोक के बावजूद वहां विरोध करना संसदीय नियमों की अवहेलना है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशहित और जनहित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष इस तरह के राजनीतिक कार्यक्रमों के जरिए भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।

