
निशांत कुमार ने कहा है कि वे जल्द ही बिहार के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाने और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए कार्यक्रम तैयार कर रहा हूँ . निशांत कुमार ने कहा कि वह पूरे राज्य में घूमकर जनता से मिलेगें और विभिन्न जिलों में जाकर लोगों की बात सुनेंगे.मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग पर निशांत कुमार ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया सिर्फ मुस्कुरा दिए .
इस दौरान निशांत कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के लिए बधाई भी दी.उन्होंने कहा कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और वह टीम को बधाई देते हैं. साथ ही उम्मीद जताई कि भारतीय क्रिकेट टीम जीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा .निशांत कुमार पटना के कंकड़बाग स्थित अपनी मां मंजू सिंह के स्मृति पार्क पहुंचे थे, जहां उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उनके परिवार के कई सदस्य भी मौजूद थे.। निशांत ने कहा कि उन्हें अपनी मां की बहुत याद आती है,लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है.

