औरंगाबाद से कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माली थाना क्षेत्र से 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी छोटन सिंह को गिरफ्तार किया गया।दिनांक 09.05.2025 को अंबा थाना क्षेत्र में सोनवर्षा एवं बलिया के बीच अहरा के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से ₹58,880/- की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।मामले में गठित SIT द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर छापेमारी की गई। साक्ष्य संकलन के बाद इनामी एवं कुख्यात अपराधी छोटन सिंह को माली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Next Post

डीबीटी के माध्यम से गन्ना किसानों के बैंक खातों में होगा अनुदान का भुगतान

Fri Feb 20 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत यंत्र खरीदने वाले गन्ना किसानों को डीबीटी के माध्यम से अनुदान की राशि भुगतान की जाएगी। इसके लिए गन्ना उद्योग विभाग ने चयनित गन्ना किसानों को पूर्ण राशि भुगतान कर यंत्र खरीदने का निर्देश दिया है।विदित हो कि […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें