
हाजीपुर: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है और उन्होंने कहा कि किसी भी सांसद को बिना किसी ठोस आधार या सबूत के गिरफ्तार नहीं किया जा सकता.उन्होंने कहा कि जिस तरिके से गिरफ्तारी के समय एक भय का माहौल बनाया गया यह उन्हें शोभा नहीं देता उन्हें सहयोग करना चाहिए था.चिराग पासवान ने कहा कि यह पूरी तरह से एक कानूनी प्रक्रिया है और हर किसी को देश की न्याय प्रणाली पर भरोसा रखना चाहिए. उन्होंने तर्क दिया कि जांच एजेंसियों के पास यकीनन कुछ ऐसे तथ्य या प्रमाण होंगे, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा, “बिना किसी आधार के किसी सांसद पर ऐसी कार्रवाई नहीं की जाती है .चिराग ने आश्वासन दिया कि एनडीए सरकार में अगर कोई निर्दोष है तो उसे कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘बदले की राजनीति’ करना विपक्षी दलों का तरीका रहा है, जबकि यह गिरफ्तारी केवल कानून का पालन है.

