
नवादा : जम्हारिया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों युवक बाइक से पूजा का सामान लेने घर से निकले थे. मृतकों की पहचान अटारी गांव के सतीश यादव और रवि कुमार यादव के रूप में की गई है. मौत की सूचना मिलते ही परिवार मातम छा गईं.बताया जाता है कि अज्ञात वाहन के द्वारा बाइक में जोरदार टक्कर मारी गई, जिससे बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वही घटनास्थल पर हीं दोनों युवकों की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही धमौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया .

