अपराधियों ने ग्रामीण डॉक्टर को मारी गोली

समस्तीपुर : सोहमा गांव में सोमवार देर रात अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी है . घटना उस समय हुई, जब चिकित्सक गांव में मरीजों का इलाज कर घर लौट रहे थे. मृतक की पहचान सोहमा गांव निवासी रामविलास साहू के 40 वर्षीय पुत्र ललित कुमार साहू के रूप में की गई है. ललित कुमार साहू रोज की तरह मरीजों का उपचार कर देर रात अपने घर वापस आ रहे थे. गांव में मुख्य सड़क समाप्त होने के बाद वे सकरी गली से होकर घर जाने लगे, इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बेहद नजदीक से सिर में गोली मार दी. उनके सिर में तीन गोलियां लगी हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गोली के निशान पाए गए हैं, मौके पर ही उनकी मौत हो गई.गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे.सूचना मिलते ही बिथान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. घटनास्थल से पुलिस ने सात खोखे बरामद किए हैं. निर्मम हत्या के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

Next Post

मुख्यमंत्री ने कालीदास रंगालय के नये भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा

Wed Jan 21 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गांधी मैदान के दक्षिणी-पूर्वी छोर पर स्थित कालीदास रंगालय के नये भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। कालीदास रंगालय को बिहार आर्ट थियेटर के नाम से भी जाना जाता है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्मित […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें