
बक्सर : सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार के चुनाव में किस तरीके से सत्ता पक्ष और बिहार प्रशासन पूरे चुनाव को हाईजैक कर चुका है,चुनाव आयोग चुना आयोग बन गया है .चुनाव आयोग पूरी तरह से बिहार सरकार नीतीश कुमार और अमित शाह के दबाव में है. बिहार में जब यह चुनाव हारता हुआ दिखाई दे रहे हैं तो यह लगातार हमारे प्रत्याशियों को या तो नामांकन रद्द करा रहे हैं या हमारे प्रत्याशियों को पुराने ऐसे केसों में गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहे हैं .आरोप लगाया गया था कि हमारे राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन का जाति प्रमाण पत्र सही नहीं है जाति प्रमाण पत्र किसी भी वर्ग का रद्द करने का अधिकार एडिशनल सेक्रेटरी का होता है अगर आप अपील में जाएंगे तो बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी के सरकारी मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल निकाला जाए कॉल डिटेल्स अगर साबित नहीं हो जाए कि आरोप सही नहीं है तो जो दंड निर्धारित करेगा समाज उसको भोगने के लिए तैयार हूं.

