
बेगूसराय : बछवाड़ा विधानसभा सीट पर महा गठबंधन में गांठ पड़ गया है और यहां से सीपीआई उम्मीदवार अवधेश कुमार राय और कांग्रेस से शिव प्रकाश गरीबदास चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं. कांग्रेस जहां सीपीआई को बीजेपी का बी टीम बता रही है वहीं सीपीआई कांग्रेस को हठधर्मिता छोड़ने की अपील कर रही है और नाम बापस लेने को रही है . बिहार में 9 सीटों पर कांग्रेस सीपीआई और राजद विधानसभा चुनाव में आमने-सामने है जो महा गठबंधन के एकता पर सवाल खड़ी कर रही है.कांग्रेस उम्मीदवार शिव प्रकाश गरीबदास ने कहा कि महा गठबंधन के असली उम्मीदवार वह है उन्हें राजद समेत अन्य घटक दलों का समर्थन प्राप्त है. तेजस्वी यादव ने उन्हें समर्थन दिया है . बिहार में तेजस्वी यादव अपने चाचा नीतीश से परेशान है वहीं हम यहां बछवारा में अपने चाचा से परेशान हैं.

