
लखीसराय : NDA प्रत्याशी और जदयू नेता रामानंद मंडल सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया.नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए डबल इंजन की सरकार फिर से लाना है, बिहार को आगे बढ़ाना है. जदयू प्रत्याशी रामानंद मंडल के द्वारा बताया गया कि पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उस पर मैं खरा उतरूंगा.सूर्यगढ़ा के विकास के लिए दिन-रात एक कर दूंगा . विजय कुमार सिंहा के कहा कि इस बार 2010 का भी रिकॉर्ड टूटेगा.एनडीए की सरकार दोबारा बनने जा रही है .

