
नवादा : पत्नी और सास ने मिलकर एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दिया है. परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी का अवैध संबंध दुसरे मर्द के सतह है इसलिए मेले घूमने के बहाने बुलाकर ससुराल में हत्या कर दिया . युवक की हत्या के बाद पूरे इलाका में सनसनी फैल गई है.मृतक का नाम कुलदीप यादव है और उसकी उम्र 19 वर्ष है उसके पिता का नाम जितेंद्र कुमार है. मृतक का विवाह 06 माह पूर्व हुआ था ,लेकिन उनकी पत्नी का किसी दूसरे मर्द से अवैध संबंध था, इसको लेकर दोनों लगातार झगड़े होते रहते थे. दुर्गापूजा मेला घूमने के दौरान भी दोनों में फिर विवाद हुआ और घर लौटने के बाद युवक की गला दबाकर हत्या कर दी .हत्या के बाद पुलिस को जानकारी दी गई जहां मृतक की शव को पुलिस ने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं आरोप सामने आएगा.

