
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि ‘एटम बम’ के बाद अब ‘हाइड्रोजन बम’ आने वाला है.उन्होंने कहा कि ‘वोट चोरी’ का ‘हाइड्रोजन बम’ आने के बाद पीएम मोदी जनता को मुंह नहीं दिखा पाएंगे.राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने कहा कि उनका ‘एटम बम’ फुस्स हो गया है.बीजेपी नेता ने कहा, “चुनाव में मतगणना को लेकर कर्नाटक में जो उनका एटम बम था वो तो फुस्स हो गया, वो दिवाली का एक छोटा पटाखा भी नहीं निकला और वो हाइड्रोजन बम फोड़ने की बात कर रहे हैं. अभी तक तो दुनिया में भी हाइड्रोजन बम नहीं फूटा है.

