गांधी मैदान में आज रात्रि में रुकने की अनुमति किसी भी दल नहीं मांगी -डीएम

अपर जिला दंडाधिकारी ने कहा कि कुछ समाचार माध्यमों द्वारा यह जानकारी दी गई है तथा प्रसारित किया जा रहा है कि जिला प्रशासन, पटना द्वारा माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा राहुल गांधी को गांधी मैदान, पटना में दिनांक 31.08.2025 को रात में रुकने की अनुमति नहीं दी गई है।यहां यह स्पष्ट करना है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित किसी भी व्यक्ति या दल द्वारा गांधी मैदान में आज रात्रि में रुकने या किसी अन्य कार्य के लिए अनुमति नहीं मांगी गई है।जिला प्रशासन, पटना से दो अनुमति मांगी गई थी जो सभा एवं रैली के लिए थी। सभा के लिए अनुमति दे दी गई थी। रैली के लिए अनुमति माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुरूप कुछ प्रतिबंधों के साथ दी गई है।अतः राहुल गांधी को गांधी मैदान में आज की रात बिताने की अनुमति नहीं मिली जैसा समाचार भ्रामक, असत्य एवं तथ्यों से परे है।

Next Post

हाजीपुर : ट्रक और कार की जोरदार टक्कर ,तीन की मौत

Sun Aug 31 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email हाजीपुर में रंगीला चौक के पास हाइवा और ट्रक की टक्कर में आग लगने से दो ट्रक चालकों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। महुआ से गेहूं लेकर आ रहे ट्रक और बालू लेकर जा रहे हाइवा में टक्कर हुई जिसके बाद […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें