पटना के धनौत में बनेगा 100 बेड वाला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल – सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना के धनौत (दानापुर) में 100 बेड क्षमता वाले मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना के लिए क्योरमार्क हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को 20 करोड़ 45 लाख 43 हजार रुपये के निजी पूंजी निवेश की स्वीकृति प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा इस फैसले से पटना में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं बढ़ेंगी, मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। यह परियोजना बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली-2016 के तहत है, जिसके अंतर्गत निवेशकों को वित्तीय सहायता और मंजूरी दी जाती है।

श्री चौधरी ने कहा यह स्वीकृति इस शर्त पर दी गई है कि इकाई बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति, 2016 के सभी पात्रता मानकों को पूरा करे। पात्रता पूरी न करने पर स्वीकृति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।
उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रोत्साहन का निर्धारण वास्तविक परियोजना व्यय के आधार पर किया जाएगा और परियोजना लागत की गणना में कम राशि को मानकर अनुदान स्वीकृत होगा। इकाई केवल उन्हीं मदों में प्रोत्साहन के लिए पात्र होगी, जो उसने पूर्व में प्राप्त नहीं किए हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की कोशिश है कि बिहार मेडिकल हब के रूप में विकसित हो।

श्री चौधरी ने कहा कि इसी उद्देश्य से क्योरमार्क हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को 20 करोड़ 45 लाख 43 हजार रुपये के निजी पूंजी निवेश को स्वीकृति प्रदान की गई है।

Next Post

प्रगति यात्रा के दौरान हुई घोषणाओं का काम जल्द पूरा होगा - जयंत राज

Tue Aug 12 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email भवन निर्माण विभाग की ओर से सोमवार को विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अघ्यक्षता विभाग के मंत्री जयंत राज ने की। इस बैठक में विभाग के सचिव कुमार रवि ने मंत्री को प्रगति यात्रा के दौरान […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें