सामाजिक न्याय अधिकार सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब

नवादा। जिले के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के रोह प्रखंड के मड़रा गांव के मैदान में सामाजिक न्याय अधिकार सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ केपी सिंह चंद्रवंशी शामिल हुए। सबसे पहले डॉ केपी सिंह चंद्रवंशी ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को बुके और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत की गई। मंच का संचालन आजाद पासवान द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज को न्याय अधिकार दिलाने को लेकर आम जनता को जागरूक कर रही है। महागठबंधन की सरकार अगर बनती है तो समाज के अंतिम पॉयदान तक लोगों को लाभ दिया जाएगा। माई बहन सम्मान योजना में 2500 एवं 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। स्वास्थ्य बीमा में 25 लाख जनता को दिया जाएगा। साथ ही 10 लाख दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।

Next Post

प्रत्यय अमृत होंगे बिहार के नये मुख्य सचिव

Tue Aug 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email  बिहार के अगले मुख्य सचिव चर्चित IAS अधिकारी प्रत्यय अमृत होंगे. वर्तमान मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा इस महीने के अंतिम दिन सरकारी सेवा से रिटायर होने वाले हैं. नये मुख्य सचिव के रूप में प्रत्यय अमृत उनकी जगह लेंगे. बिहार सरकार करीब एक […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें