
तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि वे टेलीप्रॉम्पटर पर पढ़ कर भाषण देते है, ऐसे उनको कुछ नहीं आता है.उनके भाषण में कोई कंटेंट नहीं था वही पुराना घिसा पिटा भाषण कह रहे थे.प्रधानमंत्री से हम पूछना चाहते हैं, आप जहां सिवान पहुंचे थे उसको पिछले कई सालों में आपने क्या दिया.बिहार के लोग कह रहे है.बिहार में जुमले का साया है देखो फिर वही आया है. मोदी जी के भाषण से ना किसी का पेट भरता है ना किसी को रोजगार मिलता है.तेजस्वी यादव ने कहा हमलोग के पास विजन है रोड मैप है कि बिहार को कैसे आगे ले जाएंगे. आने वाला जो चुनाव है उसमें महागठबंधन का सरकार बनना तय है.मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में है उनका कोई जानकारी नहीं है घटना होती है तो पीड़ितों से मिलने नहीं जाते हैं .शहीदों के परिवार से मिलने नहीं जाते हैं.
बिहार की जनता मौजूदा इंडिया की सरकार से जवाब मांग रही है. इनको नेशनल दामाद एलियांज का लो या आयोग का लो चुनाव है प्रधानमंत्री अब बिहार बार-बार आतेरहेंगे. कई बार आ चुके हैं.जब भी प्रधानमंत्री बिहार आते हैं तो 100 करोड रुपए का का खर्च होता है बिहार के लोगों का पैसा है.डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पिछले कुछ दिनों में पांच बार हेलीकॉप्टर से आए और सिवान गए वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंच रहे थे इसमें जो खर्च हुआ वह किसका पैसा था.100 करोड रुपए बिहार के जनता का पैसा खर्च हुआ है. भाजपा विश्व की सबसे अमीर पार्टी, अपने चुनावी रैली का खर्चा देश के सबसे गरीब राज्य बिहार से करवा रही है हमको देखकर बहुत पीड़ा होती है.

