
बेगूसराय : गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी नालायक हैं उनका बहिष्कार होना चाहिए जो व्यक्ति सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं.गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का बिहार दौरा से क्या हो जाएगा. ऐसे व्यक्ति राहुल गांधी है जो भारत के सेना के शौर्य का विरोध कर रहे हैं. जिसने पूरी दुनिया में भारत की सेना का नाक कटवाने का काम किया है. सेना के शौर्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है, उन्होंने देशद्रोह का काम किया है. उनकी जुबान पाकिस्तान की जुबान की तरह खुलता है. राहुल गांधी को लोग क्यों वोट देगा जो लोग सेना का सम्मान नहीं करे, राष्ट्र का सम्मान नहीं करे, यह मोदी को गाली नहीं है क्या?1971 में इंदिरा गांधी जीती थी क्या, उस समय भी भारत की सेना ही जीती थी. अटल बिहारी वाजपेई तब विपक्ष में थे, उन्होंने कहा था अभी कोई पार्टी नहीं, एक ही पार्टी राष्ट्र है , और नालायक राहुल गांधी कनखी मार रहे हैं, मजाक कर रहे हैं, सेना के शौर्य के साथ मजाक कर रहे हैं, ऐसे आदमी का बहिष्कार होना चाहिए.

