
नवादा नगर भवन परिषद में बनाये गए नगर परिषद के गोदाम में भीषण आग लग गयी है .जिससे गोदाम में रखे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई.नगर परिषद के गोदाम में अचानक आग लग गयी और गोदाम में रखे ब्लीचिंग पाउडर, फागिंग करने वाले केमिकल,मोटर पंप सहित कई कीमती सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गई.ब्लीचिंग पाउडर और केमिकल के जलने से भयानक धुआँ भी निकलने लगा.जिस कारण अग्निशमन विभाग की टीम को कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आगे कैसे लगी इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है.इस आग से लगभग 10 लाख से अधिक की संपत्ति का रख होने का अनुमान है.
नगर परिषद के सुपरवाइजर में बताया कि सुबह सफाई कर्मियों का हाजिरी चल रहा था.तभी गोदाम के खिड़की से धुआं निकलता हुआ दिखा.जिसके बाद फौरन कर्मी वहां दौड़े और अग्निसमन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी.अग्निशमन विभाग के तीन बड़े वाहनों ने आपको पूरी तरह से करी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया.

