
राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह ने उनके डीएनए पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि उनके डीएनए में ना दलित प्रेम है, ना पिछड़ा प्रेम है. पंडित नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक आरक्षण को नकारा दिया है .राहुल गांधी अब व्याकुल भारत हैं क्या करें कि हम ही प्रधानमंत्री बने और कोई दूसरा न बने . हमारे रहते गरीब का बेटा नरेंद्र मोदी कैसे प्रधानमंत्री रह सकते हैं.तेजस्वी यादव अपराध पर सवाल खड़ा कर रहे हैं इस पर उन्होंने कहा कि मेरा तेजस्वी यादव से आग्रह है कि जरा अपना पिताजी से कोई सीख ले.उसके बाद कोई बात करें .कहावत कह कर तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि चोर चोरी के खिलाफ बोले यह सिर्फ मजाक की बात है.

