महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

महान शूरवीर महाराणा प्रताप जी के जन्म दिवस के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन फ्रेजर रोड स्थित महान शूरवीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल परिसर में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान शूरवीर महाराणा प्रताप जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय सिंह विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व विधायक अशोक सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, जदयू नेता ओमप्रकाश सेतु सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी महान शूरवीर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन किया गया।

Next Post

बिहार कर्मचारी चयन आयोग अन्तर्गत कार्यालय परिचारी चयन हेतु परीक्षा सम्पन्न

Fri May 9 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्त्ता, नवादा श्री चन्द्रशेखर आज़ाद की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा को स्वच्छ, पारदर्शी और कदाचारमुक्त ढंग से सम्पन्न कराने के लिए दंडाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें