नालंदा : अंधविश्वास और कुप्रथाओं के चलते एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सरमेरा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला को उसके ही भतीजे ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर घर की छत से नीचे फेंक दिया।जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि महिला के कई हिस्सों में चोटें आई हैं, और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। जख्मी महिला ने बताया कि किसी शरारती तत्व के द्वारा उसके भतीजे जितेंद्र के घर के आगे मिट्टी के बर्तन में सिंदूर एवं अन्य पूजा के सामग्री को रख दिया था। इसी का आरोप भतीजे ने वृद्ध महिला एवं उनके पुत्र वधू पर लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।
आपकी पसंदीदा ख़बरें
-
June 22, 2024
मुख्यमंत्री ने किया आम महोत्सव 2024 का उद्घाटन
-
May 25, 2022
दिव्यांग बच्ची का जज्बा