आरा में युवक को गोली मारकर हत्या

आरा में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है और फरार हो गया . मृत युवक को चार से पांच गोलियां मारी गई है .इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई है . मृतक रितेश कुमार सिंह उर्फ भूवर सिंह पिता रमेश सिंह लहरपा थाना अगियाव जिला भोजपुर का निवासी बताया जा रहा है . वह अपनी पत्नी को लहरपा स्थित विद्यालय में पंहुचाने के बाद वापस लौट रहा था तभी बनकट नहर के समीप पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक अगिआंव पंचायत के पूर्व मुखिया का पुत्र बताया जा रहा है. आरा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावे कई थानों की पुलिस मौजूद है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण

Sun Apr 5 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने बिहटा एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें