गोपालगंज : पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला

गोपालगंज : शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया.वही इस हमले में कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार और एक चौकीदार घायल हो गए. कुछ पुलिस कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई. इस घटना के बाद कई थाने की पुलिस मैके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. कुचायकोट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपालपुर थाना के तकिया गाँव मे शराब की तस्करी हो रही है,और सूचना के आधार पर कुचायकोट पुलिस अपने टीम के साथ तकिया गाँव मे छापेमारी करने गई थी.जहा ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां उनका इलाज चल रहा है. एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि आज करीब 8 बजे गोपालपुर थाना के अहिरौली दुबौली पंचायत के तकिया गाँव मे शराब तस्करी की सूचना मिली थी.सूचना पर छापेमारी करने गयी कुचायकोट पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया,जिसमें कुचायकोट थानाध्यक्ष के सर में चोट लगी गयी है और घटना में शामिल आधा दर्जन लोगो को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस अलग अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना में संलिप्त शेष लोगो को गिरफ्तारी की जा रही है .

Next Post

मंगल पाण्डेय ने तेजस्वी यादव को दी खुली चुनौती

Fri May 23 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर हर बहस को तैयार है .तेजस्वी जगह और स्थान तय करें मैं उनसे बहस के लिए तैयार हूँ . तेजस्वी ने मेरे द्वारा किए कामों को डेढ़ […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें